सबसे अच्छा स्प्लिट वर्कआउट कौन सा है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 11:16

हेल्थ डेस्क. एक्सरसाइज का पूरा फायदा मिलने के लिए जरूरी है कि मसल्स को पहले लचीला बनाया जाए। ऐसा होने पर ही बॉडी को मनचाहा आकार दिया जा सकता है। स्प्लिट एक्सरसाइज बॉडी को फ्लैक्सिबल बनाती है। इसे कई तरह से किया जा सकता है। सबसे खास बात है कि इसे ट्रेनर की देखरेख में ही करें। ट्रेनर अनुराग शर्मा से जानिए,


01.फ्रॉग पोज
इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। दोनों पैर को पीछे की ओर से ऊपर उठाते हुए हिप्स तक लेकर आएं। अब हाथों से पकड़कर स्ट्रेच करें। थाइज मसल्स को स्ट्रेच करने की ये बेहतरीन एक्सरसाइज है।

02.फुल लेग स्प्लिट
इसमें दोनों पैरों को स्ट्रेच कर पूरा खोला जाता है और चेहरे को सामने की ओर सीधा रखकर बॉडी में खिंचाव महसूस करते हैं। शुरुआत में इसे करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन लगातार प्रैक्टिस के बाद इसे आसानी से किया जा सकता है।

03.फ्रंट बॉडी स्ट्रेच
पैरों को सामने की ओर लंबा रखते हुए बैठ जाएं। अब घुटनों को मोड़ते हुए पंजों को आपस में मिलाएं और हाथों से पंजों को पकड़ लें। पीछे की ओर खींचते हुए शरीर को स्ट्रेच करें। इससे कंधे, सीने और पेट के मसल्स लचीले होते हैं।

04.साइड बॉडी स्ट्रेच
पेट के बेल लेटने के बाद शरीर को हाथों और पंजों के बल ऊपर उठा लें। अब सीधे पैर को उल्टे हाथ के समानान्तर आगे बढ़ाएं और सीधा हाथ घुटने पर रखें। उल्टा हाथ और उल्टा पैर उसी स्थिति में रहने दें। शरीर में खिंचाव महसूस करें। हैवी वर्कआउट के लिए शरीर को तैयार करना चाहते हैं तो सबसे पहले बॉडी की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ानी होगी और इसके लिए स्प्लिट एक्सरसाइज बेस्ट ऑप्शन है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info